New UPI Rules : UPI पेमेंट नियम जल्द ही होंगे बदलाव, देखे अपडेट

0
191
New UPI Rules : UPI पेमेंट नियम जल्द ही होंगे बदलाव, देखे अपडेट
New UPI Rules : UPI पेमेंट नियम जल्द ही होंगे बदलाव, देखे अपडेट

New UPI Rules : हर एक लेनदेन के लिए आज के समय में UPI का प्रयोग किया जाता है। डिजिटलीकरण के युग में ऑनलाइन पेमेंट की संख्या बहुत अधिक बढ़ चुकी है। समय समय पर कटी तरह के बदलाव UPI के अंदर किये जाते है। ताकि पेमेंट को और सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया जा सके। 1 अगस्त 2025 से आप लोगों के लिए UPI के नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं।

दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। जहां अगर आप PhonePe, Google Pay और Paytm UPI का इस्तेमाल करते हैं तो इनके कुछ फीचर्स सीमित होने जा रहे हैं।

ये लिमिट उन सेवाओं पर लगाई जाएगी जिनका इस्तेमाल लोग बार-बार फोन ऐप के जरिए करते हैं। जैसे कि बैलेंस चेक करना, ऑटोपे की सुविधा देना और ट्रांजेक्शन स्टेटस देखना। जिसके बाद कहीं न कहीं UPI पेमेंट ऐप के इस्तेमाल का तरीका बदल जाएगा। आइए जानते हैं:

50 बार ही चेक कर पाएंगे अपना बैलेंस

नई गाइडलाइन के मुताबिक, UPI यूजर दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना बैलेंस चेक कर पाएंगे। यानी अगर कोई ग्राहक फोनपे और पेटीएम दोनों ऐप का इस्तेमाल करता है तो वह अब हर ऐप पर सिर्फ 50 बार ही अपना बैलेंस चेक कर पाएगा। इसका मकसद UPI ऐप को सही तरीके से काम करवाना है। क्योंकि बार-बार बैलेंस चेक करने से इसके सर्वर पर लोड बढ़ता है। जिससे सिस्टम स्लो हो जाता है।

बैंकों को ग्राहकों को उपलब्ध बैलेंस की जानकारी भेजनी होगी

NPCI ने निर्देश दिया है कि ट्रांजेक्शन के बाद बैंकों को ग्राहकों को उपलब्ध बैलेंस की जानकारी भेजनी होगी। वहीं, पीक ऑवर्स में बार-बार बैलेंस चेक करने से रोकने के लिए UPI ऐप को खास तकनीक का इंतजाम करना होगा। इससे UPI का कोर इंफ्रास्ट्रक्चर स्थिर और सुविधाजनक हो जाएगा।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

अगर बैंक या PSP इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ API ब्लॉकिंग और जुर्माना जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। इसके साथ ही सभी पीएसपी को 31 अगस्त 2025 तक एनपीसीआई को अंडरटेकिंग सौंपनी होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी सिस्टम-जनरेटेड एपीआई “कतारबद्ध” होंगे और उनकी गति सीमित होगी।

यह भी पढ़े : RBI Rules : क्रेडिट कार्ड के वित्तीय नुकसान से बचने के लिए अपनाये ये 6 स्मार्ट तरीके