New Chief Minister Nayab Singh Saini : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कारगुजारियों के जवाब अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देने होंगे : त्रिलोचन सिंह

0
70
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कारगुजारियों के जवाब अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देने होंगे : त्रिलोचन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कारगुजारियों के जवाब अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देने होंगे : त्रिलोचन सिंह

Aaj Samaj (आज समाज), New Chief Minister Nayab Singh Saini, करनाल, 12 मार्च, इशिका ठाकुर :
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित उनके मंत्रिमंडल के द्वारा इस्तीफा देने के बाद से अब विपक्ष के नेता उनके ऊपर और उनकी सरकार के ऊपर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 2019 में करनाल विधानसभा से मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ चुके त्रिलोचन सिंह ने मंगलवार को करनाल के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए करनाल विधायक मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने करनाल की जनता को क्राइम और क्रप्शन की सौगात दी।

त्रिलोचन सिंह ने यह लगाए आरोप

विकास कार्यों के नाम पर जनता को गुमराह किया और झूठ बोलकर हमेशा धोखा ही दिया। करनाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अगर मनोहर लाल लोकसभा चुनाव करनाल से लड़ते हैं तो जमानत निश्चित तौर पर जब्त होगी। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। त्रिलोचन सिंह ने यह भी आरोप लगाए कि जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम किया। दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनहित में कोई काम नहीं किए। गठबंधन ठगबंधन बनकर काम करता रहा।

त्रिलोचन सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कारगुजारियों के जवाब अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देने होंगे। प्रदेश की जनता अब उनसे ही सवाल करेगी। उन्हें जवाब देना होगा करनाल समेत पूरे प्रदेश की जनता को ठगने का काम क्यों किया गया। क्यों नकारात्मक राजनीति की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने पूंजीपति मित्रों और अपने नेताओं के हित देखे हैं। भाजपा की नीयत में खोट है और सभी नीतियां फेल रही हैं।

पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में त्रिलोचन सिंह, रानी कांबोज व अंशुल लाठर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव की घोषणा की होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। जनता सुशासन चाहती है और उसका एकमात्र विकल्प कांगे्रस पार्टी का शासन होगा। जजपा और भाजपा पर लोग कभी विश्वास नहीं करेगे। इस अवसर पर रानी काम्बोज, अंशुल लाठर, परमजीत भारद्वाज, राजिंदर पप्पी, अनिल जोशी, गगन मेहता, विनोद काला व दयाराम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Former Industries Minister Shashipal Mehta : भाजपा आलाकमान के निर्णय से करनाल के लोग हैरान

यह भी पढ़ें : MP Simranjit Singh Mann : विदेशों में रहते भारती अब मृतक रिश्तेदार का कई दिन गुजरने के बाद खुद करवा सकेंगे दाह संस्कार।

SHARE