BJP Leader Gaurav Mittal Padla: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास व रोजगार के नए कीर्तिमान होंगे स्थापित

0
68
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला।
  • कहा : मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई मेें 10 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल का फूल

Aaj Samaj (आज समाज), BJP Leader Gaurav Mittal Padla, मनोज वर्मा, कैथल:
हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर कर बधाई देते हुए कहा कि नायब सिंह के मुख्यमंत्री बनने से हरियाणा में विकास व रोजगार के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे और लोकसभा की 10 सीटों पर जीत का परचम लहराने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में कमल का फूल खिलेगा।

गौरव पाडला नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के बाद यहां बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं सहित हर वर्ग के लोगों में खुशी की लहर है।

नायब सैनी को भाजपा हाईकमान ने उन्हें उनकी काबलियत, हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति, काम करने की क्षमता व संगठन को मजबूत करने की नीति के आधार पर हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से सुशोभित किया है। उन्होंने नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीयाध्यक्ष जे.पी. नड्ढा व भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए हमेशा जनता की सेवा में समर्पित रहते है।

भाजपा नेता गौरव पाडला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े नेता है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन हरियाणा में ओर अधिक तेज रफ्तार से मजबूत होगा और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में संगठन को नायब सिंह सैनी की रणनीति व कार्यकुशलता को पूरा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Former Industries Minister Shashipal Mehta : भाजपा आलाकमान के निर्णय से करनाल के लोग हैरान

यह भी पढ़ें : New Chief Minister Nayab Singh Saini : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कारगुजारियों के जवाब अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देने होंगे : त्रिलोचन सिंह

 

SHARE