Navratri Paan Upaay: नवरात्र में पान के पत्ते से करें ये उपाय

0
68
Navratri Paan Upaay: नवरात्र में पान के पत्ते से करें ये उपाय
Navratri Paan Upaay: नवरात्र में पान के पत्ते से करें ये उपाय

आर्थिक तंगी होगी दूर, नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की
Navratri Paan Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा का आगमन हो चुका है। ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा की भक्ति जो व्यक्ति नवरात्र के दिनों में पूरे विधि विधान से करता है उनकी सारी मनोकामनाएं मां जल्दी पूरी कर देती हैं। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा से जुड़े किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं।आज हम आपको पान के पत्ते से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा आपको मिलेगी।

पान के पत्ते के उपाय

  • अगर आपकी कोई बरसों पुराने ख्वाहिश है तो पान के पत्ते पर दो लौंग रखकर दोनों हाथों में रखकर जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से आपकी पुरानी ख्वाहिश पूरी होगी।
  • एक पान के पत्ते पर लाल गुलाब की कुछ पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित कर दें। यह उपाय आपके जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों से आपको छुटकारा दिलाएगा।

    अगर नौकरी और कारोबार में तरक्की नहीं हो रही है। आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है तो पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। इस पत्ते को अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। अगले दिन स्नान के बाद किसी दुर्गा मंदिर में जाकर इस पान के पत्ते को अर्पित कर दें।

  • व्यापार में अगर मंदी चल रही है तो पान का बीड़ा लेकर मां दुर्गा के मंदिर के जाकर अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपको व्यापार में सफलता मिलेगी।
  • संतान सुख की कामना करने वालों को नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता को 9 पान के पत्ते अर्पित करें। महिलाएं ये पान के पत्ते सुहाग के सामग्री के साथ ही अर्पित करें।
  • घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर की शांति प्रभावित हो रही है तो नवरात्रि में 9 दिनों तक पाने के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही दुर्गा नामावली का पाठ भी करें। घर में रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही शनिवार के दिन मां दुर्गा को पान के पत्ता दो लौंग और एक इलायची रखकर अर्पित करें।

ये भी पढ़ें : मां कात्यायनी की पूजा करने से मिलता है मनचाहा जीवनसाथी