कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को खाना-पानी बांटने वाले एक युवक ने पुलिस पर उसे शुक्रवार रात जबरन उठाने, पूछताछ करने और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसे मसूरी ले जाने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन में शामिल युवक जुनैद ने आरोप लगाया कि पूरी रात उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया। अगली सुबह एक अधिकारी ने उससे खाना बांटने के लिए पैसे के सोर्स के बारे में कथित तौर पर पूछताछ की। इसके बाद, पुलिस उसे मसूरी ले गई जहां उसे छोड़ दिया गया। युवक ने दावा किया कि वह एक कैब लेकर दिल्ली पहुंचा।
Mohammad Junaid Used and Thrown by CJP Founders!!
Mohammad Junaid who played the biggest part in CJP Protest by supplying Non Stop Bread Pakodas, Samosas, Biryani and various other dishes for 40 days is now feeling cheated by CJP Founders!!
During an Interview the reporter… pic.twitter.com/L9j8qiwyaa
— Rohit (@Iam_Rohit_G) July 26, 2026
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में जुनैद ने कहा, ”उसे और उसके दोस्त को एक व्यक्ति ने रोका था, जिसकी पहचान उसने दिल्ली पुलिसकर्मी के रूप में की है। उसने बताया कि कुत्ते के काटने पर इलाज कराकर वह आरएमएल अस्पताल से लौट रहा था।
जुनैद ने दावा किया कि सवाल पूछे जाने पर उसने जवाब दिया कि वॉलंटियर को दिया गया खाना और पानी, प्रदर्शन का समर्थन करने वाले लोगों के दिए गए डोनेशन और डिलीवरी के जरिए उपलब्ध कराया।
उसने कहा कि इस मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाने के लिए, छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी लीगल टीम ने उससे संपर्क किया है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि वह इन आरोपों की जांच कर रही है।


