West Asia Crisis : क्या नाटो से बाहर निकलेगा अमेरिका

0
254
West Asia Crisis : क्या नाटो से बाहर निकलेगा अमेरिका
West Asia Crisis : क्या नाटो से बाहर निकलेगा अमेरिका

आठ अप्रैल को ट्रंप से मिलेंगे नाटो चीफ, अमेरिका ने नाटो पर लगाए हैं युद्ध में साथ न देने के गंभीर आरोप

West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए संयुक्त युद्ध को आज 36वां दिन है। इन 36 दिन में तीनों देशों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि इतना ही नहीं युद्ध में जहां ईरान को आर्थिक और जान का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं उसके जवाबी हमलों में कई खाड़ी देशों को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

इसी बीच अमेरिका इस युद्ध से अब परेशान दिखाई दे रहा है। उसने इस युद्ध के लिए कई अन्य देशों से सीधे तौर पर मदद मांगने के साथ ही नाटो पर युद्ध में साथ न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच बताया गया है कि नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट अगले हफ्ते 8 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ट्रम्प ने नाटो से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं।

अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री से भी मिलेंगे

नाटो के अनुसार, रुट ट्रम्प से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी चर्चा करेंगे। ट्रम्प ने यूरोपीय सहयोगियों पर आरोप लगाया है कि वे ईरान के खिलाफ जंग में उनका साथ नहीं दे रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर होर्मुज को खोलने में मदद न मिलने और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने ठअळड को काजगी शेर बताते हुए गठबंधन छोड़ने पर विचार करने की बात कही है।

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर आॅफर को ठुकरा दिया है। ईरान की एक एजेंसी के अनुसार, यह प्रपोजल एक तीसरे देश के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया था, जिसे ईरान ने मानने से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान भी गिरा दिए। इनमें एक एफ15 ई फाइटर जेट और दूसरा ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट है।

एफ15 ई फाइटर जेट पर ईरान के अंदर हमला हुआ। इसमें सवार एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी लापता है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट पर्शियन गल्फ में गिरा। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विमान क्रैश हुआ या मार गिराया गया, यह साफ नहीं है। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी ईरानी फायरिंग में हिट हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

  • TAGS
  • [post_tags]