Bankipur By Eelection Result: बांकीपुर में किस के सिर सजेगा ताज?

0
44
बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोटिंग हो चुकी है। अब सबकी नजरें 3 अगस्त को आने वाले नतीजे पर लगी हैं।
Bankipur By Eelection Result: सबकी नजरें 3 अगस्त को आने वाले नतीजे पर लगी हैं।
Bankipur By Eelection Result: सबकी नजरें 3 अगस्त को आने वाले नतीजे पर लगी हैं।

अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे सभी उम्मीदवार
Bankipur By Eelection Result, (आज समाज), बांकीपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता भी मैदान में हैं। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने के मैदान में आने के बाद से यह चुानव दिलचस्प बना गया था।

अब कल आने वाले परिणाम के बाद ही प्रशांत किशोर का राजनीतिक भविष्य तह हो पाएगा। हालांकि जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और संगठन की ताकत पर भरोसा भी कर रही हैं। कोई इसे सत्ता की लहर बता रहा हैं तो कोई इसे बदलाव की लहर बता रहा है। अंतिम फैसला तो कल होगा।

विपक्ष तो दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहा, भाजपा उम्मीदवार की ही होगी जीत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में जीत तो बीजेपी उम्मीदवार की होगी। विपक्ष तो दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहा है। नंबर एक पर तो बीजेपी रहेगी और यह पोजीशन पहले से हासिल होती रही है।

बीजेपी की करारी हार होगी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार होने वाली है। रेखा गुप्ता भारी मतों से जीतने वाली है। हर बूथ से फीड बैक मिलने के बाद कह रहा हूं। राजद को सभी तबका, सभी जाति और धर्म का वोट मिला है।

जनसुराज की जीत 200 फीसदी तय

जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि हारती हुई भाजपा ने विधायकों, मंत्रियों की फौज उतार दी। फिर मंत्रियों को उतारा। एनडीए के शीर्ष नेताओं को उतारा। और अंत में नीतीश कुमार का फेक वीडियो डाला। लेकिन इस से कुछ नहीं होता। जनसुराज की जीत 200 फीसदी तय हैं।

ये भी पढ़ें: अजीत डोभाल बोले- आजादी का सही मतलब समझें युवा, आजादी मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी