WhatsApp News: भारत में अचानक हजारों WhatsApp अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक, कंपनी ने क्यों उठाया यह कदम?

0
79
WhatsApp Accounts Under Review: भारत के हजारों व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट्स को सोमवार शाम अचानक 24 घंटे के लिए अंडर रिव्यू (Under Review) के दायरे में डाल दिया गया। इससे लोगों को मैसेजिंग और कॉलिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना किसी वॉर्निंग के हुए इस एक्शन से यूजर्स काफी परेशान हुए। बाद में कंपनी ने इसे लेकर सफाई दी।
whatsapp account under review 24 hours india, whatsapp temporary ban fix and reasons, why did whatsapp block my account yesterday, whatsapp automated safety system errors 2026, whatsapp accounts restricted without warning, how to restore whatsapp account under review, whatsapp account block kyu hua, whatsapp 24 hour review problem, whatsapp account under review kaise thik kare, whatsapp ban news in india, व्हाट्सएप अकाउंट बैन, भारत में व्हाट्सएप का एक्शन, व्हाट्सएप न्यूज
व्हाट्सएप ने अचानक हजारों यूजर्स के अकाउंट को 24 घंटों के लिए अंडर रिव्यू में डाल दिया है।

WhatsApp Accounts Ban News: भारत में करोड़ों यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप का इस्तेमाल घर से लेकर ऑफिस के काम में भी खूब किया जाता है। व्हाट्सएप चलाने वाले हजारों यूजर्स के अकाउंट सोमवार शाम 24 घंटे के लिए अचानक ब्लॉक हो गए। व्हाट्सएप ने देश के तमाम यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए Under Review में डाल दिया। बिना किसी वॉर्निंग के हुए एक्शन से यूजर्स परेशान हो गए। वे व्हाट्सएप पर न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही कॉलिंग जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर पा रहे थे। इस कदम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतों की बाढ़ आ गई, जिसके बाद कंपनी को इस बारे में सफाई देनी पड़ी। चलिए जानते हैं कि कंपनी ने इसे लेकर क्या कहा है और यह कदम क्यों उठाया गया।

अचानक सामने आई टेक्निकल प्रॉब्लम

सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में व्हाट्सऐप यूजर्स को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। जैसे ही लोगों ने अपना व्हाट्सऐप खोला, उनकी स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश होने लगा, जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट जांच के दायरे में है और टर्म्स ऑफ सर्विसेस का पालन सुनिश्चित करने के लिए उनके डिवाइस की जानकारी व गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। ऐसे यूजर्स को 24 घंटे के भीतर रिव्यू पर फैसला आने की बात कही गई। बिना किसी वॉर्निंग के अचानक अकाउंट बंद होने से लोग बेहद परेशानी में नजर आए।

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान भारतीय यूजर्स ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का रुख किया और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। कई लोगों ने शिकायत की कि उनका पूरा कामकाज व्हाट्सऐप पर निर्भर है, लेकिन बिना किसी ठोस कारण के उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। एक यूजर ने लिखा कि उसका अकाउंट बिना किसी गलती के बैन कर दिया गया है और अपील करने के बाद भी सिर्फ एक सामान्य मैसेज दिखाई दे रहा है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर कोई गड़बड़ी नहीं थी, तो सिक्योरिटी सिस्टम ने उनके अकाउंट्स को इस तरह अचानक ब्लॉक क्यों कर दिया।

व्हाट्सऐप का आया आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले पर बढ़ते विवाद और यूजर्स की शिकायतों को देखते हुए व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने स्वीकार किया कि उनके ऑटोमेटेड सिस्टम या सुरक्षा नीतियों के कड़ाई से पालन के दौरान कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं। कंपनी ने साफ किया, “हम उन लोगों पर लगातार नजर रखते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और अन्य यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है और ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग सामान्य रूप से बातचीत कर सकें।” हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि इस बार कितने अकाउंट्स प्रभावित हुए हैं या यह तकनीकी खराबी थी या ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट का नतीजा।