कहा, हमारे पास पर्याप्त उर्वरक, किसानों के पास नैनो यूरिया का विकल्प मौजूद
PM Modi on West Asia Crisis (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के प्रभावित हो रही वैश्विक सप्लाई चैन ने अब पूरी दुनिया की परेशानी बढ़ा दी है। भारत भी इस तनाव से जूझ रहा है और देश में कहीं न कहीं पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसी बीच विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि यदि यह संघर्ष कुछ और लंबा खिंचा तो इसका असर उर्वरक आयात पर पड़ेगा जिससे आगामी सीजन में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच पीएम मोदी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि वे इस तनाव का असर देश के किसानों पर नहीं होने देंगे।
लोकसभा में ये बोले पीएम मोदी
किसानों और कृषि क्षेत्र के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास खाद्यान्न है। खरीफ सीजन की ठीक से बुआई हो सके, इसकी तैयारी है। दुनिया में जारी संकट का किसानों पर असर न पड़े हमारी सरकार ने हमेशा इसे प्राथमिकता दी है। दुनिया के बारे में जब यूरिया की बोरी 3000 तक पहुंच गई तब भी भारत के किसनों को वही बोरी 300 रुपये में मुहैया कराई गई। पिछले एक दशह में देश में छह यूरिया प्लांट शुरू किए गए हैं।
इससे देश की क्षमता बढ़ी है। तेल और गैस की तरह खाद के आयात को भी डायवर्सिफाई किया है। सरकार ने देश के किसानों को मेड इन इंडिया नेनो यूरिया का विकल्प दिया है। हम किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहित कर रहे हैं। किसानों को 22 लाख से ज्यादा सोलर पंप दिए गए हैं। मैं सदन को विश्वास दिलाता हूं, सरकार किसानों को हरसंभव मदद करती रहेगी।
भारत का भविष्य उज्जवल व सुरक्षित
आज जिस स्केल पर वैकल्पिक ईंधन पर काम हो रहा है, उससे भारत का भविष्य और सुरक्षित होगा। एनर्जी आज इकोनॉमी की रीढ़ है और वैश्विक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वाला स्रोत पश्चिम एशिया है। दुनियाभर की इकोनॉमी अभी प्रभावित हो रही है। भारत पर इसका कम से कम प्रभाव हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार इसके छोटी अवधि, मध्यम और लंबी अवधि के हल पर काम कर रही है। इससे देश को काफी मदद मिली है। हम हर सेक्टर के स्टेकहोल्डर के साथ चर्चा कर रहे हैं। हर सेक्टर को आवश्यक सपोर्ट दिया जा रहा है। सरकार ने एक इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है। यह समूह हर दिन मिलता है और हमारे इंपोर्ट एक्सपोर्ट पर बात करता है और समाधान पर चर्चा करता है।
ये भी पढ़ें : Share Market Update : शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका


