West Asia Crisis Update : ईरान से समझौते के लिए तैयार पर जारी रहेंगे हमले : नेतन्याहू

0
256
West Asia Crisis Update : ईरान से समझौते के लिए तैयार पर जारी रहेंगे हमले : नेतन्याहू
West Asia Crisis Update : ईरान से समझौते के लिए तैयार पर जारी रहेंगे हमले : नेतन्याहू

इजरायली प्रधानमंत्री ने ट्रंप के साथ बातचीत के बाद दिया बयान

West Asia Crisis Update (आज समाज), येरूशलम : अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले जारी हैं। दोनों देशों ने बीती 28 फरवरी को एक साथ ईरान पर जोरदार हमले शुरू किए थे। इस युद्ध के पहले ही दिन ईरान अपने सर्वोच्च नेता को खोने के बाद लगातार बैकफुट पर रहा है लेकिन उसने इन दोनों देशों के खिलाफ जोरदार हमले भी किए हैं जिनका इन दोनों देशों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।

अब युद्ध को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि ईरान में अमेरिका-इजरायल की सैन्य बढ़त को एक ऐसे बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है जो इस्राइल के हितों की रक्षा करे।

ईरान के साथ जारी युद्ध पर ये बोले नेतन्याहू

पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि आईडीएफ (इस्राइल रक्षा बल) और अमेरिकी सेना की जबरदस्त सफलताओं का लाभ उठाकर युद्ध के उद्देश्यों को एक ऐसे समझौते में बदला जा सकता है, जो हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे। नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि चल रहे हमले ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को ध्वस्त कर रहे हैं और हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले हमने दो और (ईरानी) परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म किया और यह अंत नहीं है।

ट्रंप का यह बयान भी आया सामने

नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के साथ बहुत अच्छी बातचीत की घोषणा की थी। ट्रंप का अचानक कूटनीति की ओर झुकाव का यह कदम सोमवार रात को उनके उस अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले आया, जिसे अब टाल दिया गया है। उन्होंने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट शिपिंग लेन को फिर से खोलने के लिए कहा था या फिर अमेरिकी सेना को उसके पावर प्लांट्स को खत्म करते हुए देखना होगा।

ज्ञात रहे कि जब अमेरिका ने ईरान को उसके पावर प्लांट पर हमला करने की चेतावनी दी थी तो ईरान ने भी अमेरिका को उसके बुरे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा था। इसके साथ ही इस युद्ध में अमेरिका को अभी तक काफी ज्यादा सैन्य व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका हर रोज इस युद्ध पर लाखों करोड़ डॉलर खर्च कर रहा है। जिसका प्रभाव सीधा अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : PM Modi on West Asia Crisis : पश्चिम एशिया तनाव का किसानों पर नहीं होगा असर : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]