US-Iran War Update : हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे : खामेनेई

0
243
US-Iran War Update : हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे : खामेनेई
US-Iran War Update : हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे : खामेनेई

ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहली बार जारी किया देश की जनता और सेना के नाम संदेश

US-Iran War Update  (आज समाज), तेहरान : ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया। अपने बयान में खामेनेई ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है और अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे।

मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुटता आह्वान किया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा, ताकि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा, हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे। जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। खामेनेई खुद कैमरे पर नजर नहीं आए। लेकिन उनके बयान को पूरे देश में दिखाया गया।

होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल ताकत के रूप में करेंगे

बयान में खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच यह उनका पहला संदेश है। मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से दिखाई न देने पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्हें युद्ध के दौरान शुरूआती हमलों में चोटें आई थीं। शुरूआती अमेरिकी और इस्राइली हवाई हमलों में उनके पिता पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।

नए सुप्रीम लीडर ने सेना के साहस की सराहना की

उन्होंने देश की सेना का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने ईरान को विभाजित होने या कब्जे में जाने से बचाया। खामेनेई ने कहा, मैं बहादुर लड़ाकों का शुक्रगुजार हूं, जो उस समय बेहतरीन काम कर रहे हैं, जब हमारा देश दबाव और हमले का सामना कर रहा है। खामेनेई ने यह भी कहा कि ईरान आगे भी अपनी रक्षा करता रहेगा। यमन और इराक में सशस्त्र समूह ईरान का समर्थन कर रहे हैं। ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने कहा कि जो लोग नुकसान झेल चुके हैं, उन्हें आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि घायल लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और मौजूदा स्थिति को संभालते हुए प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी।

  • TAGS
  • [post_tags]