West Asia Crisis : हमने इजरायल के अहम ठिकानों पर हमले किए : आईआरजीसी

0
256
West Asia Crisis : हमने इजरायल के अहम ठिकानों पर हमले किए : आईआरजीसी
West Asia Crisis : हमने इजरायल के अहम ठिकानों पर हमले किए : आईआरजीसी

कहा, इस हमले में ड्रोन और मिसाइल का किया इस्तेमाल

West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू संयुक्त रूप से शुरू किए गए युद्ध को न केवल एक माह पूरा होने को है बल्कि इस दौरान ईरान ने इन दोनों देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं। इन हमलों में अमेरिका और इजरायल को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने अपने अभियान की 82वीं लहर के तहत इजरायल के अहम सैन्य और परमाणु ढांचे से जुड़े ठिकानों पर हमला किया।

ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला सुबह शुरू हुआ और इसमें बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। आईआरजीसी ने कहा कि हमले का निशाना इस्राइल का सैन्य कमांड कंट्रोल सेंटर और डेड सी के दक्षिण में मौजूद परमाणु उद्योग से जुड़े ठिकाने थे। हालांकि इस्राइल की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली सैनिक की मौत

इजरायली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में चल रहे उसके अभियान के दौरान एक सैनिक शहीद हो गया है। सेना ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि गोलानी ब्रिगेड के 21 वर्षीय सैनिक ओरी ग्रीनबर्ग शहीद हो गए।

हम अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे : डार

पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है। विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट को खत्म करने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 15 सूत्रीय प्रस्ताव ईरान को भेजा है, जिस पर तेहरान विचार कर रहा है। इस पहल को तुर्किये और मिस्र जैसे देशों का भी समर्थन मिल रहा है। डार ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका-ईरान शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए इस्लामाबाद को संभावित स्थल के रूप में भी पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें : India Oil Storage : भारत के पास 60 दिन का ईंधन : केंद्र सरकार

  • TAGS
  • [post_tags]