West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections : दो राज्यों की 386 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज

0
711
West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections : दो राज्यों की 386 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज
West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections : दो राज्यों की 386 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज

तमिलनाडु की 234 जबकि पश्चिम बंगाल की 152 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

West Bengal, Tamil Nadu Assembly Elections (आज समाज), नई दिल्ली : देश के दो राज्यों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन दो राज्यों में तमिलनाडु की 234 सीट जबकि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में 152 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदशील केंद्र की पहचान करते हुए वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध कर दिए गए हैं। दोनों राज्यों की कुल मिलाकर 386 सीटों पर 5500 से अधिक प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर लगा है जिसका फैसला कुल 9.34 करोड़ मतदाता करेंगे।

बंगाल में 3.6 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों की 152 सीटों पर लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था। हालांकि चरणों की संख्या कम हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग ने सख्त नियमों के पालन के लिए कई नए कदम उठाए हैं।

80 सीटों पर सीधा मुकाबला

पहले चरण में कम से कम 80 सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में हैं और कुछ धार्मिक संगठनों की भी एंट्री हुई है। गुरुवार को जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम और पूर्व मिदनापुर शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल के चुनाव भाजपा के अहम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार एक बार फिर से भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झौंक दी थी और मतदान प्रचार की कमान ख्ुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में थी। अब देखना यह होगा की आज होने वाले पहले चरण के मतदान में भाजपा अपना कितना असर दिखा पाती है।

  • TAGS
  • [post_tags]