PM Modi News : पेट्रोल और डीजल का संभल कर प्रयोग करें : पीएम

0
506
PM Modi News : पेट्रोल और डीजल का संभल कर प्रयोग करें : पीएम
PM Modi News : पेट्रोल और डीजल का संभल कर प्रयोग करें : पीएम

देश के प्रधानमंत्री ने लोगों से की खास अपील, कहा, वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल और विदेशी मुद्रा बचाना ही असली देशभक्ति

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान समय में जारी पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत से जूझ रही दुनिया का उदाहरण देते हुए देश के लोगों से एक विशेष और खास अपील की। पीएम ने कहा कि वर्तमान समय में न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पिछले करीब ढाई माह से अमेरिका और ईरान में जारी तनाव से पश्चिम एशिया तनाव से गुजर रहा है वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजन और गैस की किल्लत पैदा हो गई है। उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों का बहुत ही सोच-समझकर और संयम के साथ इस्तेमाल करने को कहा है।

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने सोने की खरीद को पर भी एक अपील की है। उन्होंने कहा है कि देशहित में लोगों को कम से कम एक साल तक सोने के गहने नहीं खरीदने चाहिए, चाहे घर में कोई भी बड़ा फंक्शन या शादी ही क्यों न हो। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि इस संकट की घड़ी में देश का पैसा यानी विदेशी मुद्रा बचाना ही हमारी असली देशभक्ति है।

कच्चे तेल के लिए हम लगभग दूसरों पर निर्भर

पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत बहुत बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बनाने वाला कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अगर देश के लोग बिना जरूरत के या जरूरत से बहुत ज्यादा पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल करेंगे, तो इसका सीधा और बहुत बुरा असर देश की पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

पीएम मोदी ने हर नागरिक से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग बहुत ही ज्यादा सोच-समझकर करें। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसा करने से न केवल देश की विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट का बुरा असर भी भारत पर बहुत कम पड़ेगा।

सोच समझकर खरीदें सोने के गहने

प्रधानमंत्री ने सोने की खरीद पर भी बहुत ही गंभीरता से बात की। पीएम मोदी ने बताया कि भारत के लोग जो भारी मात्रा में सोना और सोने के आभूषण खरीदते हैं, उस पर देश की बहुत बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च हो जाती है। पीएम मोदी ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि पहले जब भी देश पर कोई युद्ध या राष्ट्रीय संकट आता था, तो लोग देशहित में अपना सोना तक सरकार को दान कर देते थे। उन्होंने कहा कि आज सरकार को आपके सोने के दान की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में लोगों को कम से कम एक साल तक सोना और सोने के नए गहने खरीदने से जरूर बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ईरान से 47 साल का हिसाब चुकता करेंगे : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]