West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान को एक पैसा भी नहीं देगा : वेंस

0
92
West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान को एक पैसा भी नहीं देगा : वेंस
West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान को एक पैसा भी नहीं देगा : वेंस

कहा, ईरान को 300 अरब डॉलर देने की खबरें भ्रामक

West Asia Crisis (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका है। भारतीय समय अनुसार अमेरिका और ईरान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर भारतीय समय अुनसार गुरुवार सुबह पांच बजे किए। अमेरिकी राष्टÑपति ने जहां फ्रांस के पेरिस में समझौते पर हस्ताक्षर किए तो वहीं ईरानी राष्टÑपति ने ईरान में ही समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसके बाद दोनों देशों के बीच शांति समझौता लागू हो गया है।

इससे जहां पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने एक बड़ा बयान देते हुए यह स्पष्ट किया है कि 300 अरब डॉलर के पैकेज की खबरें भ्रामक हैं। अगर ईरान शर्तें मानता है तो दूसरे देश निवेश कर सकते हैं, लेकिन अमेरिका पैसा नहीं देगा।

वादों पर नहीं कार्रवाई पर जोर दिया गया

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ हुए समझौते की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसमें केवल वादों पर नहीं, बल्कि कार्रवाई पर जोर दिया गया है। एक इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि नई ईरानी सरकार का आकलन उसके बयानों से नहीं, बल्कि इस आधार पर किया जाएगा कि वह वास्तव में क्या कदम उठाती है। वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पूरी अमेरिकी सरकार उन घटनाओं से बेहद परेशान थी, जिनमें कुछ महीने पहले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की हत्या हुई थी।

ईरान की नई सरकार पर रखेंगे नजर

उन्होंने कहा कि जो लोग उस समय सत्ता में थे, वे अब जा चुके हैं। लेकिन अब हमें देखना होगा कि नए नेता अपने लोगों के साथ अलग व्यवहार करते हैं या नहीं। वेंस ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि नई ईरानी नेतृत्व व्यवस्था अपने नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार करेगी।

ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Agreement : अमेरिका और ईरान ने किए शांति समझौते पर हस्ताक्षर

  • TAGS
  • [post_tags]