US-Iran Talks : अमेरिका ने ठुकराया ईरान का वार्ता प्रस्ताव, अब 15 प्वाइंटस पर होगी चर्चा

0
293
US-Iran Talks : अमेरिका ने ठुकराया ईरान का वार्ता प्रस्ताव, अब 15 प्वाइंटस पर होगी चर्चा
US-Iran Talks : अमेरिका ने ठुकराया ईरान का वार्ता प्रस्ताव, अब 15 प्वाइंटस पर होगी चर्चा

ईरान ने कल सीजफायर की पुष्टि करते हुए 10 प्वाइंट का प्रस्ताव पेश किया था

US-Iran Talks (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद कल 10 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता होगी। इसके लिए दोनों देश तैयार है। इस बीच बड़ी खबर यह सामने आई है कि ईरान द्वारा सीजफायर की पुष्टि करते हुए जो 10 प्वाइंट का प्रस्ताव अमेरिका को सौंपा था। अमेरिका ने उसे ठुकरा दिया है। अब 15 प्वाइंट के नए प्रस्ताव पर दोनों देश वार्ता करेंगे।

हालांकि दोनों देशों ने दो सप्ताह के लिए सीजफायर की घोषणा की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति दे दी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम रास्ता है। लेविट ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसे बातचीत के लिए ठोस आधार माना गया है। इससे पहले ईरान ने 10 बिंदुओं का एक प्लान दिया था, लेकिन उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।

ट्रंप की मुख्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं

विट के अनुसार अब ईरान ने संशोधित (मॉडिफाइड) प्रस्ताव पेश किया है, जिसे अमेरिका ने बातचीत के लिए स्वीकार कर लिया है। यह नया प्लान अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले प्रस्ताव के साथ मिलाकर आगे बढ़ाया जाएगा। लेविट ने साफ कहा कि ट्रंप की मुख्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे बड़ी शर्त यह है कि ईरान अपने देश में यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप कभी भी ईरान की मनमानी शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे और कोई भी समझौता सिर्फ अमेरिका के हित में ही होगा।

अगले दो सप्ताह पूरी दुनिया के अहम

व्हाइट हाउस के मुताबिक, आने वाले दो हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इसी दौरान दोनों देशों के बीच बंद कमरे में गुप्त और जटिल बातचीत होगी। हालांकि, यह बातचीत तभी जारी रहेगी जब होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह की रुकावट नहीं होगी। लेविट के अनुसार, अब बातचीत का अगला दौर इस्लामाबाद में होगा। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक विशेष टीम भेजी जा रही है। इस टीम का नेतृत्व खुद जेडी वेंस करेंगे। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : Assembly Elections 2026 Live : तीन राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव आज

  • TAGS
  • [post_tags]