Weather Updates: यूपी में आंधी-बारिश के कारण 13 लोगों की मौत, बांदा सबसे गर्म

0
167
Weather Updates
Weather Updates: यूपी में आंधी-बारिश के कारण 13 लोगों की मौत, बांदा तीसरे दिन सबसे गर्म

Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को दिन के बाद शाम को चली तेज आंधी व बारिश के कारण एक और जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ लोगों के लिए खराब मौसम जानलेवा बन गया। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश और  गुजरात में कई जगह अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बांदा में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज 

उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया और इसी के साथ लगातार तीसरे दिन यह शहर देश में सबसे गर्म रहा। हल्की बारिश व आंधी के चलते प्रदेश में कई जगहों पर तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और बीच उत्तर प्रदेश में 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सबसे अधिक 7 मौतें सुल्तानपुर में हुईं। बिहार में कई जिलों में पेड़ गिर गए और तूफान में 5 लोगों की मौत हो गई है।

भोपाल व सीधी एमपी में सबसे गर्म

मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज कया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व सीधी अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किए गए। अगले दो दिन एक व दो मई को पश्चिमी राजस्थान में जहां लू चलने का अनुमान है वहीं पूर्वी राजस्थान, एमपी, पश्चिम बंगाल झारखंड, बिहार ओडिशा, आंध्रप्रदेश, मेघालय, अरुणाचल, असम, कर्नाटक और तेलंगाना आदि राज्यों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका 

पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु व केरलम बारिश का आरेंज अलर्ट (भारी बारिश) है। राजस्थान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से सटे इलाकों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। साथ में लू यानी हीटवेव भी चल सकती है। प्रदेश मौसम विभाग  ने बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। सिक्किम, नगालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल, तमिलनाडु, केरलम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

ये भी पढ़ें : Weather Updates: बांदा में पारा 47 डिग्री पार, पूर्वोत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर