Shiv Sena: फिर से टूट सकती है उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शिंदे गुट के एमएलसी का दावा, 7 सांसद हमारे संपर्क में, राउत बोले- सभी सांसद एकजुट

0
120
Shiv Sena: फिर से टूट सकती है उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शिंदे गुट के एमएलसी का दावा, 7 सांसद हमारे संपर्क में, राउत बोले- सभी सांसद एकजुट
Shiv Sena: फिर से टूट सकती है उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शिंदे गुट के एमएलसी का दावा, 7 सांसद हमारे संपर्क में, राउत बोले- सभी सांसद एकजुट

उद्धव बोल-गगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो उसे रोका नहीं जाएगा, वे खुशी-खुशी जाएं
Shiv Sena, (आज समाज), मुंबई: उद्धव ठाकरे की शिवसेना एक बार फिर से टूट सकती है। दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 7 सांसद शिंदे गुट वाली शिवसेना के संपर्क में है। यह दावा खुद शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी कृपाल तुमाने ने किया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि आॅपरेशन टाइगर के तहत पिछले एक महीने से चर्चा चल रही है।

अब अंतिम चरण में है। मानसून सत्र से पहले ये सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। वहीं यूबीटी सांसद संजय राउत ने शिंदे गुट के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं और टूट की खबरें गलत हैं। कृपाल तुमाने कौन हैं? महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है।

14 जून को उद्धव ठाकरे ने बुलाई थी सांसदों की बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, इस बीच 14 जून को उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो उसे रोका नहीं जाएगा। वे खुशी-खुशी जाएं। उद्धव ने 2022 में हुई शिवसेना की टूट का जिक्र करते हुए कहा- उस समय भी मुझे बगावत की जानकारी थी, लेकिन मैंने किसी पर दबाव नहीं बनाया।

दावा- 4 सांसद मीटिंग में शामिल नहीं हुए

राउत ने कहा कि चार दिन पहले उद्धव ठाकरे की बैठक में सभी सांसद शामिल हुए थे और उन्होंने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया था। कुछ नेताओं ने तो अपने परिजनों की कसम खाकर उद्धव ठाकरे के साथ रहने की बात कही थी। हालांकि, मीडिया रोपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मीटिंग में 4 सांसद फिजकली पहुंचे थे, जबकि एक सांसद आॅनलाइन जुड़े थे। 4 सांसद मीटिंग में शामिल नहीं हुए।

ये भी पढ़ें : NEET Re-Exam: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई अस्थाई रोक

  • TAGS
  • [post_tags]