Iran US War Ceasefire Deal Update: ट्रम्प बोले-शुक्रवार तक हॉर्मुज पूरी तरह खुल जाएगा, ईरान से समझौता साइन हो चुका

0
125
Iran US War Ceasefire Deal Update: ट्रम्प बोले-शुक्रवार तक हॉर्मुज पूरी तरह खुल जाएगा, ईरान से समझौता साइन हो चुका
Iran US War Ceasefire Deal Update: ट्रम्प बोले-शुक्रवार तक हॉर्मुज पूरी तरह खुल जाएगा, ईरान से समझौता साइन हो चुका

ईरान पर दोबारा हमला करने पर जताया दुख
Iran US War Ceasefire Deal Update, (आज समाज),तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता पूरी तरह साइन हो चुका है। जी7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे ट्रम्प ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत में कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट आंशिक रूप से खुल चुका है और शुक्रवार तक पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी रही, लेकिन बीच में अमेरिका को दो रात सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा, हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी बन रही थी। मुझे दुख हुआ कि हमें दो रात के लिए वापस जाकर हमला करना पड़ा।

24 से 48 घंटे में जारी किया जाएगा समझौते का पूरा ब्योरा

उधर, रॉयटर्स के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि समझौते का पूरा ब्योरा अगले 24-48 घंटे में जारी किया जाएगा, जबकि सप्ताह के अंत में तकनीकी स्तर की बातचीत शुरू होगी।

ईरान ने दस्तखत करने से पहले 3 शर्तें रखीं

ईरान-अमेरिका के बीच हुए समझौते का पूरा दस्तावेज अभी जारी नहीं किया गया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद शुरू होने वाली 60 दिन की अमेरिका-ईरान की बातचीत इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका पहले अपने तीन वादे पूरे करता है या नहीं। गरीबाबादी के मुताबिक अमेरिका को तीन कदम उठाने होंगे। पहला, नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना, दूसरा, युद्ध और सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकना और तीसरा ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी करना।

  • TAGS
  • [post_tags]