UP Accident News : यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

0
378
UP Accident News : यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत
UP Accident News : यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

UP Accident News (आज समाज), लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि हुए एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों में ज्यादात्तर की हालत गंभीर थी। जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उनमें से आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस तरह हुआ हादसा

पुलिस से मिली प्राथमिक सूचना के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। जब से लोग हादसे में घायल लोगों की मदद की कोशिश कर रहे थे तो उसी समय तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी और गड्ढे में जाकर पलट गई थी। गाड़ी ने सड़क पर मौजूद कई अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह हादसा भयानक रूप धारण कर गया।

गाड़ी की चपेट में ये लोग आए

गाड़ी की चपेट में आने से लालचंद्र पुत्र फेंकू निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों की भी घटना में मौत हो गई। यह दोनों भाई एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें : West Bengal Counting Live : पश्चिम बंगाल में शुरुआती रूझान मे भाजपा को बढ़त

  • TAGS
  • [post_tags]