Rajasthan Accident News : राजस्थान में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत

0
283
Rajasthan Accident News : राजस्थान में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत
Rajasthan Accident News : राजस्थान में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत

तीन की हालत गंभीर, एसयूवी और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में हुआ हादसा

Rajasthan Accident News (आज समाज), चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में हुए दर्दनाक हासे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सांडवा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे एसयूवी और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिस समय हादसा हुआ दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी। जिससे इस हादसे में जान-माल का काफी नुकसान हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी में सवार चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

इस तरह हुई मृतकों की पहचान

सांडवा पुलिस अनुसार इस हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान उमेद सिंह (55), प्रह्लाद सिंह (35), दलिप सिंह (25) सभी निवासी लालगढ़, राजू कंवर (40) निवासी श्यामसर (नागौर) और नारायण राम (60) के रूप में हुई है। नारायण राम ने इलाज के दौरान बीकानेर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन लोगों को पहले सांडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए गए थे सभी

सांडवा थाना प्रभारी चौथमल ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए सांडवा आए थे। काउंसलिंग के बाद सभी लोग वापस लालगढ़ लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल मृतकों के शवों को सांडवा सीएचसी के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सागर में महिला ने दो बेटों के साथ की आत्महत्या

सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत ग्राम मैनाई में एक 32 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त हुई जब परिवार के पुरुष सदस्य खेत पर काम करने गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मृतकों में 32 वर्षीय रचना, पांच वर्षीय बेटे ऋषभ और दो वर्षीय बेटे राम के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : शीतलहर और घने कोहरे में बीतेगा यह सप्ताह

  • TAGS
  • [post_tags]