Abhishek Banerjee: बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

0
67
Abhishek Banerjee: बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट
Abhishek Banerjee: बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे अभिषेक
Abhishek Banerjee, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक को घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे है अभिषेक बनर्जी 

अभिषेक बनर्जी पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे है। घटना के बाद अभिषेक ने कहा, ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं।

ये भी पढ़ें: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ