अब पता चला कि महिलाओं के कपड़े में क्यों भागे थे रामदेव… विवादास्पद बयान के बाद टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने किया ट्वीट

0
725
TMC Mahua Moitra Tweet on Ramdev

आज समाज डिजिटल, TMC Mahua Moitra Tweet on Ramdev : रामदेव द्वारा महिलाओं के कपड़ों पर दिए गए विवादित बयान के बाद कई महिला संगठन उनके विरोध पर उतर आए हैं। कांग्रेस, टीएमसी के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल (Swati Maliwal) ने उनके बयान को आपत्तिजनक करार देते हुए रामदेव से माफी मांगने की मांग की है।

तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने रामदेव की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि अब मुझे पता चला कि पतंजलि बाबा रामलीला मैदान से महिलाओं के कपड़ों में क्यों भागे थे। उनका कहना है कि उन्हें साड़ी, सलवार और…स्पष्ट रूप से उनके मस्तिष्क में एक स्ट्रैबिस्मस हो गया है जो उनके विचारों को इतना एकतरफा बना देता है। (Baba Ramdev News)

Baba Ramdev Shameful Statement

वहीं दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल भी बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का बयान की निंदा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि योग गुरु-व्यवसायी को महिलाओं का अपमान करने वाली अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। ऐसे में उन्होंने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। इस बयान से सभी महिलाएँ आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

रामदेव ने कहा था- महिलाएं बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं (TMC Mahua Moitra Tweet on Ramdev)

उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव ने ठाणे में आयोजित एक शिविर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति में कहा था, महिलाएं साड़ियों में अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी महिलाएं अच्छी लगती हैं और मेरी नजर में बिना कुछ पहने भी अच्छी लगती हैं।” रामदेव के इस बयान के बाद देश में उनके खिलाफ गुस्सा है। (Baba Ramdev Shameful Statement)

ये भी पढ़ें : बाबा रामदेव का शर्मनाक बयान, बोले- महिलाएं बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं, साथ में बैठी थी पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा में धक्का मुक्की, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह, ऊपर चढ़े कार्यकर्ता, वीडियाे वायरल

ये भी पढ़ें : इसरो ने लॉन्च किया PSLV-C54 रॉकेट, महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर रखेगा पैनी नजर

ये भी पढ़ें : बदले बदले लुक में नजर आएंगे एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स, नई गाइडलाइन जारी 

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE