Nitin Nabin: बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि जर्मनी चले गए: नितिन नबीन

0
433
Nitin Nabin: बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि जर्मनी चले गए: नितिन नबीन
Nitin Nabin: बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि जर्मनी चले गए: नितिन नबीन

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पटना पहुंचे बांकीपुर विधायक, निकाला रोड शो, कांग्रेस पर साधा निशाना
Nitin Nabin, (आज समाज), पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन पटना पहुंचे। यहां पर नितिन नबीन के स्वागत में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। रोड शो के बाद नतिन नबीन मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे। यहां पर उनके स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नतिन नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता को बिहार चुनाव की याद दिलाते हुए निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह पार्ट टाइम पॉलिटिक्स नहीं करना है। बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि जर्मनी में बस गए। जर्मनी की जमीन पर जाकर वे देश को गाली दे रहे हैं। देश में रहकर देश को गाली देते हैं। ऐसे लोगों को चोट देने का समय आ गया है। बिहार में भी एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। चुनाव हारते हैं तो विदेश घूमने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के बाद बंगाल और केरल भी जीतेंगे।

विजय सिन्हा को हटाकर नितिन के बगल में खड़े हुए सम्राट चौधरी

इससे पहले नितिन नबीन ने पटना एयरपोर्ट से रोड शो की शुरूआत की। उनके स्वागत के लिए हाथी, ऊंट और घोड़े का इंतजाम किया गया है। जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल गाने पर महिलाएं डांस करती दिखीं।

राजवंशी नगर के हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा की। एयरपोर्ट इलाके में 1.5 किलोमीटर ज्यादा लंबा जाम लग गया है। रोड शो के दौरान विजय सिन्हा नितिन नबीन के बगल में खड़े थे, तभी सम्राट चौधरी ने उन्हें साइड होने को कहा और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के बगल में खड़े हो गए।

ये भी पढ़ें: ट्रंप का अवैध प्रवासियों आॅफर, 2.7 लाख लो और अमेरिका से बाहर जाओ

  • TAGS
  • [post_tags]