Tamil Nadu News: डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, CM की करीबी तृषा को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

0
42
DMK Leader Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने सीएम जोसेफ विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा को लेकर 'डबल मीनिंग' टिप्पणी की थी। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
Udhayanidhi Stalin arrest over Trisha remark, Tamil Nadu police action against DMK leader, actress Trisha double meaning comment controversy, Udhayanidhi Stalin latest news 2026, DMK leader controversial statement case, Tamil Nadu political controversy update, उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तारी, तृषा विवाद, डीएमके नेता बयान, तमिलनाडु पुलिस कार्रवाई
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

DMK Leader Udhayanidhi Stalin News: तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उदयनिधि ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर डबल मीनिंग बयान दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। तृषा को मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का सबसे करीबी माना जाता है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। कई लोगों और राजनीतिक पार्टियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उदयनिधि के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खिलाफ छह धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने चेन्नई स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दलों और विपक्षी नेताओं ने उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। टीवीके की महिला इकाई ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी नेताओं ने भी इस बयान को लेकर डीएमके पर निशाना साधा है।

टीवीके और बीजेपी ने साधा निशाना

अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कझगम (TVK) की महिला इकाई ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने उदयनिधि की टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया। बीजेपी नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए उदयनिधि स्टालिन और डीएमके पर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक माफी की मांग की।

उदयनिधि स्टालिन ने मांगी अग्रिम जमानत

मामला दर्ज होने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। अदालत में इस मामले पर सुनवाई होनी है। वहीं, डीएमके की ओर से इस विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बयान को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है। हालांकि विवाद के बीच पुलिस की कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है। उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दर्ज केस और कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।