इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स पर और सख्त नियम लागू करने व पैरेंटल कंट्रोल का दिया सुझाव
Madras High Court, (आज समाज), चेन्नई: नाबालिगों को आॅनलाइन पोर्नोग्राफिक कंटेंट आसानी से मिल जाने के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका एस विजयकुमार ने अपने वकील के पी एस पलानीवेल राजन के माध्यम से दायर की गई। याचिका पर सुनवाई करते हुए मदुरै बेंच की डिविजन बेंच जस्टिस जी जयचंद्रन और जस्टिस के के रामकृष्णन ने कहा कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स पर और सख्त नियम लागू किए जाएं।
उन्हें अनिवार्य रूप से पैरेंटल विंडो सर्विस (पैरेंटल कंट्रोल) देने के लिए कहा जाए, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की आॅनलाइन एक्टिविटी को फिल्टर और कंट्रोल कर सकें। कोर्ट ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि आॅस्ट्रेलिया की तरह भारत में भी 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई जाए। कोर्ट ने कहा कि इसपर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
दरअसल, आॅस्ट्रेलिया ने 9 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने पर बैन कर दिया है। आॅस्ट्रेलिया इस तरह का बैन लगाने वाला दुनिया का पहला देश है।
याचिका में क्या मांग की गई
यह मामला एक पुरानी जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें शिकायत की गई थी कि बच्चों को इंटरनेट पर अश्लील और पोर्नोग्राफिक कंटेंट बहुत आसानी से मिल जाती है। इस पर रोक के लिए ठोस व्यवस्था नहीं है। याचिका में मांग की गई थी कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, तमिलनाडु बाल अधिकार आयोग और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया जाए कि वे पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम लागू करें और स्कूलों व समाज में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं।
कोर्ट ने क्या कहा
जब तक नया कानून नहीं बनता, तब तक सरकार और आयोग जागरूकता अभियान तेज करें और बच्चों व माता-पिता को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल के तरीके सरल भाषा में समझाएं। स्कूलों, मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षित इंटरनेट के बारे में बताया जाए।
करढ को मजबूर किया जाए कि वे पैरेंटल विंडो/पैरेंटल कंट्रोल जैसी सुविधा आसान तरीके से उपलब्ध कराएं।
आॅस्ट्रेलिया सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट कर चुकी बैन
आॅस्ट्रेलिया सरकार ने नवंबर 2024 में आॅनलाइन सेफ्टी अमेंडमेंट बिल पास किया था। इस कानून का मकसद बच्चों को आॅनलाइन हानिकारक कंटेंट और साइबर जोखिमों से बचाना है। इसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों को टिकटॉक (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, यूट्यूब जैसी बड़ी सोशल मीडिया साइटों से दूर रखने का प्रावधान है। इन प्लेटफॉर्म्स को नाबालिगों के अकाउंट हटाने और उम्र की सख्त जांच (एज वेरिफिकेशन) करने की जिम्मेदारी दी गई है।


