Jammu Kashmir News: रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्लीपर बस पलटी, 25 यात्री घायल, राहत अभियान जारी

0
92
Ramban Bus Accident, Jammu Srinagar Highway, Sleeper Bus Accident, NH-44 Accident, Jammu Kashmir Road Accident, Ramban Accident News, रामबन बस हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे हादसा, स्लीपर बस दुर्घटना, जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 25 यात्री घायल हो गए।

Ramban Bus Accident News: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। हादसे के समय बस में करीब 55 यात्री सवार थे। मरोग के पास पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित हुई और हाईवे पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंचीं। तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

करीब 25 यात्री घायल

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार हादसे में करीब 25 यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घायलों की चोटों की गंभीरता और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। हादसे के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क पर पलट जाने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल बस के पलटने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

संवेदनशील है यह हाईवे

रामबन से होकर गुजरने वाला जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पहाड़ी और चुनौतीपूर्ण सड़क मार्ग है। इस हिस्से में कई स्थानों पर पहाड़ी इलाका होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। हाईवे पर सड़क हादसों के अलावा भूस्खलन, पत्थर गिरने और खराब मौसम के कारण भी यातायात प्रभावित होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। जुलाई 2025 में भी रामबन के चंदरकोट इलाके में अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बसों की टक्कर में 36 यात्री घायल हुए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार उस हादसे में एक बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई गई थी।

  • TAGS
  • [post_tags]