Shri Amarnath Yatra Update : श्री अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेली सेवा की सुविधा

0
532
Shri Amarnath Yatra Update : श्री अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेली सेवा की सुविधा
Shri Amarnath Yatra Update : श्री अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेली सेवा की सुविधा

तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा, अगले माह जारी की जाएगी हेली सेवा की विस्तृत जानकारी

Shri Amarnath Yatra Update (आज समाज), नई दिल्ली : हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालू बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यह दुर्गम यात्रा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अमरनाथ श्राइन बोर्ड मिलकर आयोजित करते हैं। यह यात्रा हर साल जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होकर अगस्त अंतिम सप्ताह तक चलती है। इस बार अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के सफल संचालन के लिए अभी से यात्रा से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हेली सेवाएं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक

ऐसे श्रद्धालू जो ज्यादा चलने में असमर्थ हैं या फिर जिनके पास समय की कमी है ऐसे श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ श्राइण बोर्ड ने इस साल हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति दे दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेली सेवाओं के लिए श्रद्धालुओं से कितना किराया वसूला जाएगा और इसका क्या शेड्यूल रहेगा। लेकिन बताया जा रहा है कि जून के मध्य तक इस बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

सुरक्षा कारणों के चलते पिछले साल की थी बंद

बता दें कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पिछले साल भी हेली सुविधा शुरू की थी लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद हेली सेवा बंद कर दी गई थी। इस साल होने वाली यात्रा के दौरान दी जाने वाली हेली सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड सुशील कुमार ने बताया कि इस साल हेली सेवाओं का रूट बालटाल से नीलग्रंथ-पंजतरणी-नीलग्रंथ और पहलगाम से पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम होगा।

इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ही टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके साथ ही जल्द ही टिकट दर तय करके उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को इस बार हेलीकॉप्टर की सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War Update : अंत की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध : पुतिन

  • TAGS
  • [post_tags]