Air India Pilot: तकनीकी खराबी वाला प्लेन उड़ाने पर एअर इंडिया के पायलट को शो-कॉज नोटिस

0
1643
Air India Pilot: तकनीकी खराबी वाला प्लेन उड़ाने पर एअर इंडिया के पायलट को शो-कॉज नोटिस
Air India Pilot: तकनीकी खराबी वाला प्लेन उड़ाने पर एअर इंडिया के पायलट को शो-कॉज नोटिस

दरवाजे के पास धुएं जैसी गंध की मिली थी शिकायत
Air India Pilot, (आज समाज), नई दिल्ली: एअर इंडिया के एक पायलट को तकनीकी खराबी वाला प्लेन उड़ाने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को तकनीकी खराबियों के बावजूद फ्लाइट उड़ाने की शिकायत मिली थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के एक पायलट को तकनीकी खराबी वाला प्लेन उड़ाने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। यह मामला गुरुवार को सामने आया। फ्लाइट एआई-358 और एआई-357 हैं।

डीजीसीए के मुताबिक विमान में पहले से कई तकनीकी खराबियां दर्ज थीं। इसके बावजूद विमान को आॅपरेट किया गया। डीजीसीए ने पायलट का नाम नहीं बताया है। यह नोटिस कब भेजा गया, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। डीजीसीए के मुताबिक एके-358 के दौरान पैक एसीएम एल (लेफ्ट एयर साइकिल मशीन) और पैक मोड से जुड़ी चेतावनी मिली। साथ ही आर2 दरवाजे के पास धुएं जैसी गंध की शिकायत भी हुई। फिर भी विमान आॅपरेट किया गया। इसी सिस्टम से जुड़ी खराबियां पहले की 5 उड़ानों में भी दर्ज की गई थीं।

सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट का उल्लंघन

डीजीसीए ने बताया कि जांच में पाया गया कि विमान वीटी-एएनआई को मिनिमम एक्विपमेंट लिस्ट के नियमों के मुताबिक उड़ान के लिए मंजूरी नहीं दी गई। लोअर राइट रीसर्कुलेशन फैन से जुड़े एलईएल नियमों का पालन नहीं हुआ। यह सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (सीएआर) का उल्लंघन है।

संतोषजनक जवाब न मिलने हो सकता है सस्पेंशन

डीजीसीए ने कहा कि पायलट और क्रू ने तकनीकी स्थिति और सुरक्षा जोखिम का सही आकलन नहीं किया। पायलट को 14 दिन में जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एयरक्राफ्ट रूल्स और सीएआर के तहत कार्रवाई, सस्पेंशन तक हो सकता है। जवाब न देने पर डीजीसीए एकतरफा फैसला ले सकता है।

डीजीसीए के नियम

एमईएल यानी मिनिमम इक्विपमेंट लिस्ट है, जिसमें तय होता है कि किन तकनीकी खामियों के बावजूद विमान उड़ सकता है। सीएआर यानी सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट डीजीसीए के नियम हैं, जिनका पालन सभी एयरलाइंस और क्रू के लिए अनिवार्य है।

स्नैग के बावजूद विमान स्वीकार करना गंभीर लापरवाही

डीजीसीए ने साफ किया है कि बार-बार दर्ज स्नैग के बावजूद विमान स्वीकार करना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। यात्रियों के स्तर पर किसी चोट या नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रेगुलेटर ने इसे सेफ्टी रिस्क माना। एअर इंडिया को भी आॅपरेशनल प्रक्रियाओं की समीक्षा करनी पड़ सकती है। पायलट के खिलाफ व्यक्तिगत कार्रवाई के साथ-साथ एयरलाइन की जवाबदेही भी जांच के दायरे में है।

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

  • TAGS
  • [post_tags]