Arjun Tendulkar marriage : सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता

0
372
Arjun Tendulkar marriage : सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता
Arjun Tendulkar marriage : सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता

न्योता देने पहुंचा पूरा तेंदुलकर परिवार, अर्जुन की मंगेतर सानिया भी रही मौजूद

Arjun Tendulkar marriage (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आजकल अपने परिवार सहित राजधानी दिल्ली में हैं। वे यहां पर किसी खेल इवेंट के सिलसिले में नहीं आए बल्कि अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए देश के गणमान्य लोगों को निमंत्रण देने पहुंचे हैंं। इसी दौरान सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

सचिन ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन ने पीएम मोदी से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह को अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन के साथ इस दौरान पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद थीं। मालूम हो कि अर्जुन और सानिया की शादी को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब खुद सचिन ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और सानिया की शादी के कार्यक्रम तीन मार्च से शुरू होगी और मुख्य सेरेमनी पांच मार्च को होगी।

पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Arjun Tendulkar marriage : सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता
Arjun Tendulkar marriage : सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता

सचिन ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। सचिन ने लिखा, हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए मोदी जी को धन्यवाद।

कांग्रेस नेताओं को भी दिया निमंत्रण

सचिन ने इससे पहले कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।वहीं, सचिन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर उन्हें अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन पत्नी अंजलि के साथ सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर मिले थे।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

  • TAGS
  • [post_tags]