Russia-Ukraine War Update : अंत की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध : पुतिन

0
792
Russia-Ukraine War Update : अंत की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध : पुतिन
Russia-Ukraine War Update : अंत की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध : पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने विजय दिवस परेड के बाद दिया बड़ा ऐलान, युद्ध के पीछे पश्चिमी देशों को ठहराया जिम्मेदार

Russia-Ukraine War Update (आज समाज), मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच साल से चले आ रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि पिछले पांच साल से दोनों देशों के बीच चला आ रहा युद्ध अब अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। विजय दिवस परेड के बाद एक बड़ा दावा किया है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध 2022 में ही समाप्त हो सकता था। राष्ट्रपति पुतिन ने साल 2022 के इस्तांबुल समझौते की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय कीव समझौते के लिए तैयार था।

उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन ने शुरूआती दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे, लेकिन बाद में फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के दबाव में आकर कदम पीछे खींच लिए। पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों और तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूक्रेन को यह कहकर रोका कि यह एक अनुचित समझौता है। पुतिन ने सवाल उठाया कि जब यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल खुद तैयार था, तो बाहरी ताकतें इसे अनुचित कैसे कह सकती हैं? उनके अनुसार, पश्चिमी सैन्य सहायता ने ही इस युद्ध को इतना लंबा खींचा है।

पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ भड़काया

उन्होंने इस युद्ध को भड़काने के लिए पश्चिमी देशों के ‘ग्लोबलिस्ट विंग’ वैश्विक अभिजात वर्ग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। पुतिन के अनुसार, पश्चिमी देशों ने अपने भू-राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए यूक्रेन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि रूस के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया और यूक्रेन के हाथों रूसी सेना पर हमला करवाया गया।

रूस को तबाह करना चाहते थे पश्चिमी देश

युद्ध के पांचवें साल में प्रवेश करने पर पुतिन ने सतर्कता भरी आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पश्चिम को उम्मीद थी कि वे कुछ ही महीनों में रूस को कुचल देंगे और उसकी राज्यसत्ता को नष्ट कर देंगे, लेकिन वे इसमें पूरी तरह विफल रहे। अब वे खुद इस दलदल में फंस चुके हैं। पुतिन ने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में यूरोप में राजनीतिक बदलाव होंगे और ऐसी शक्तियां सत्ता में आएंगी जो रूस के साथ बेहतर संबंधों को प्राथमिकता देंगी।

  • TAGS
  • [post_tags]