Assembly Election: कन्याकुमारी में बोले राहुल- AIADMK ने BJP के सामने घुटने टेके, पीएम झूठों के सरदार: खड़गे

0
221
Assembly Election: कन्याकुमारी में बोले राहुल- AIADMK ने BJP के सामने घुटने टेके, पीएम झूठों के सरदार: खड़गे
Assembly Election: कन्याकुमारी में बोले राहुल- AIADMK ने BJP के सामने घुटने टेके, पीएम झूठों के सरदार: खड़गे

तमिलनाडु में DMK और AIADMK कार्यकर्ताओं में झड़प
Assembly Election, (आज समाज), कोलकाता/चेन्नई: चुनावी राज्यों में प्रचार चरम पर है। नेता जमकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे है। आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी मे ंराहुल ने भाजपा और AIADMK पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण AIADMK नेतृत्व ने BJP के सामने घुटने टेक दिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी AIADMK के जरिए तमिलनाडु में घुसने की कोशिश कर रही है।

राहुल ने आरोप लगाया कि RSS द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है लेकिन तमिलनाडु पर राज करना चाहता है। हम तमिल भाषा की रक्षा करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस और विपक्ष ने परिसीमन विधेयक को हरा दिया। उनकी पार्टी राज्यों के प्रतिनिधित्व को खत्म नहीं होने देगी।

ट्रम्प जो कहते है, मोदी वही करते हैं

तमिलनाडु के श्रीवैकुंटम में रैली के दौरान राहुल गांधई ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डोनाल्ड ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प कहते हैं जंप तो ढट जंप करते हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान से जुड़े तनाव के बीच ढट मोदी को अचानक इजराइल जाने के लिए कहा गया और वे तुरंत वहां चले गए।

मोदी जी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल के कूचबिहार में कहा कि नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार हैं। वह चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार महिला आरक्षण लागू करना चाहती, तो वे एक आॅल-पार्टी मीटिंग बुलाएं और सबसे पूछे कि इसे कैसे लागू किया जाना चाहिए?

लेकिन ऐसा करने के बजाय, मोदी सरकार ने पार्लियामेंट का सेशन बुलाया, ताकि वह यह दिखा सके कि हमें महिला आरक्षण की परवाह है। सच तो यह है कि मोदी के खाने के और दिखाने के अलग-अलग दांत हैं। क्या मोदी जी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं या देश के प्रधानमंत्री रहना चाहते हैं। उधर, झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी के झालमुरी खरीदने को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने तंज कसा। उन्होंने इसे ड्रामा बताया।

तमिलनाडु के करूर में DMK और AIADMK कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

तमिलनाडु के करूर में सोमवार को NDA उम्मीदवार और पूर्व मंत्री एमआर विजयभास्कर के प्रचार के दौरान DMK और AIADMK कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : जापान में तबाही का खतरा! 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

  • TAGS
  • [post_tags]