Vande Mataram: वंदे मातरम के अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा व जुर्माना

0
337
Vande Mataram: वंदे मातरम के अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा व जुर्माना
Vande Mataram: वंदे मातरम के अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा व जुर्माना

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने के प्रताव को मंजूरी
Vande Mataram, (आज समाज), नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। बंकिम चंद्र चटर्जी रचित वंदे मातरम पर अब वही नियम और पाबंदियां लागू होंगी, जो वर्तमान में राष्ट्रगान पर लागू हैं। यानी इसके अपमान या गायन में बाधा डालने की स्थिति में सजा होगी। अभी राष्ट्रीय ध्वज,संविधान और राष्ट्रगान के अपमान पर जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है, और अब वंदे मातरम भी इसमें शामिल किया जाएगा।

तीन साल तक की जेल या जुर्माने का प्रावधान

सरकार वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह बदलाव कर रही है। इसके लिए कानून की धारा 3 में संशोधन किया जाएगा। इस धारा के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगान गाने में बाधा डालता है या उसे रोकता है, तो उसे तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। दोबारा अपराध करने पर कम से कम एक साल की सजा का प्रावधान है। संशोधन के बाद यही नियम वंदे मातरम पर भी लागू होंगे।

केंद्र सरकार ने जारी की गाइड लाइन

  • केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार, वंदे मातरम का संपूर्ण आधिकारिक वर्जन, जिसमें छह श्लोक हैं और जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट और 10 सेकंड है, प्रमुख राजकीय समारोहों के दौरान प्रस्तुत या बजाया जाना चाहिए। इनमें राष्ट्रीय ध्वज फहराना, राष्ट्रपति और राज्यपालों के आधिकारिक कार्यक्रमों में औपचारिक आगमन और प्रस्थान समारोह और ऐसे समारोहों में उनके निर्धारित भाषणों से पहले और बाद के कार्यक्रम शामिल हैं।
  • अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम और ह्यराष्ट्रगान दोनों होने हैं, तो पहले वंदे मातरम (राष्ट्रगीत) गाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रगान। दिशा-निर्देशों में आगे यह भी स्पष्ट किया गया है कि दर्शकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सम्मान के प्रतीक के रूप में दोनों प्रदर्शनों के दौरान सावधान मुद्रा में खड़े रहें।
  • मंत्रालय ने सिनेमा हॉल और फिल्म स्क्रीनिंग के लिए विशिष्ट छूट प्रदान की है। निर्देश के अनुसार, फिल्म के साउंडट्रैक के हिस्से के रूप में वंदे मातरम बजाए जाने पर दर्शकों को खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मनोरंजन स्थलों में दर्शकों को खड़े होने के लिए मजबूर करने से देखने का अनुभव बाधित हो सकता है और संभावित रूप से दर्शकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है।
  • गृह मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेज और महत्वपूर्ण संस्थागत कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम गाने को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया, सरकार बनाने का दावा पेश करने राज्यपाल से मिलने पहुंचे टीवीके चीफ, बंगाल में भाजपा का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को

  • TAGS
  • [post_tags]