Punjab AAP Crisis: आप सांसद हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन, घर और यूनिवर्सिटी गेट पर गद्दार लिखा, पंजाब सीएम ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

0
545
Punjab AAP Crisis: आप सांसद हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन, घर और यूनिवर्सिटी गेट पर गद्दार लिखा, पंजाब सीएम ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा
Punjab AAP Crisis: आप सांसद हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन, घर और यूनिवर्सिटी गेट पर गद्दार लिखा, पंजाब सीएम ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

पंजाब आप के सभी विधायकों को भी लेकर जाएंगे दिल्ली, 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे
Punjab AAP Crisis, (आज समाज), पंजाब/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और आप के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ आप के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी एलपीयू के गेट पर भी पंजाब का गद्दार लिख दिया गया।

वहीं, राघव चड्ढा और आप के 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के सियासी घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल बढ़ गई है। पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है। इसी संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। पंजाब के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

मान बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के 7 राज्यसभा सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे। इसके अलावा आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। संजय सिंह और पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं। बाकी 4 अभी उनकी ही पार्टी में हैं।

राघव चड्‌ढा का 7 सांसदों के साथ होने का दावा

इससे पहले राघव चड्‌ढा ने कल दावा किया था कि उनकी पार्टी के राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें से दो तिहाई यानी 7 सांसद हमारे साथ हैं। ऐसे में हमारे ऊपर दलबदल कानून लागू नहीं होता। इसे खारिज करते हुए वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। 2 सांसदों स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के फर्जी साइन किए गए हैं।

राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने जॉइन की भाजपा

दरअसल, कल पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने कल (24 अप्रैल) पार्टी छोड़ दी। इनमें से 6 पंजाब से हैं। पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ बीजेपी जॉइन कर ली। राघव चड्‌ढा के मुताबिक हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं।

राघव चड्ढा के 14 लाख फॉलोअर्स

आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 24 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन थे। शनिवार शाम तक यह 13.2 मिलियन बचे हैं।

यह भी पढ़ें : NDA Rajya Sabha: राज्यसभा में मजबूत एनडीए, बहुमत के लिए 18 सांसदों की दरकार

  • TAGS
  • [post_tags]