Philippines Earthquake : फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

0
166
Philippines Earthquake : फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी
Philippines Earthquake : फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

रिएक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई भूकंप की तीव्रत, सैंकड़ों मकान हुए क्षतिग्रस्त, जानी नुकसान की आशंका

Philippines Earthquake (आज समाज), मनीला : फिलीपींस में सोमवार अल सुबह लोगों की नींद प्रकृति के खतरनाक प्रकोप से खुली। जब एक शक्तिशाली भूकंप से धरती कांपी। रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 7.8 तीव्रता और 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की। आपको बता दें कि फिलीपींस दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग आॅफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं।

तीन देशों पर मंडराया सुनामी का खतरा

इस शक्तिशाली भूकंप से फिलीपींस में सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती समाचारों के अनुसार इस भूकंप में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी है। लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

इतनी ऊंची उठ सकती हैं लहरें

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जनरल सैंटोस शहर में कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद तेज झटके आ सकते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]