PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ

0
259
PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ
PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ

11,963 करोड़ रुपए की लागत से बने कॉरिडोर से उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को मिलेगा विशेष फायदा

PM Modi Uttarakhand Visit (आज समाज), देहरादून : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात देंगे। यह एक्सप्रेसवे राज्य की अर्थव्यवस्था व पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। हालांकि यह विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए लाभदायक सिद्ध होगा लेकिन इस एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तीनों ही राज्यों को लाभ मिलेगा।

इससे जहां औद्योगिक विकास गति पकडेÞगा वहीं तीनों राज्यों से लाखों युवाओं को आने वाले वर्षों में रोजगार भी मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम के भव्य स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है।

पीएम पहली बार उत्तराखंड में करेंगे रोड शो

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। पीएम पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। 12:30 बजे पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे।

वहां से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को आमजन को समर्पित करेंगे और मैदान से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन गणेशपुर में कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बिहार सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम

बिहार में आज भाजपा का सीएम बनने जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। इसी के चलते खुद पीएम नरेंद्र मोदी सीएम शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]