पुदुचेरी कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत देंगे जरूरी गुर
PM Modi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण सज चुका है। इन राज्यों में चुनाव प्रचार शिखर पर है और हर रोज चुनावी रैलियोंके साथ-साथ अन्य साधनों से भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है। भाजपा इन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झौंक चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार इन राज्यों के दौरे कर रहे हैं।
गत दिवस जहां पीएम मोदी ने केरल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा वहीं शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल व असम में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। वहीं प्रधानमंत्री आज पुदुचेरी के भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद करेंगे।
संवाद को लेकर पीएम मोदी ने यह बयान दिया
नमो ऐप के माध्यम से होने वाले इस डिजिटल सम्मेलन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देना है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि वह 30 मार्च को शाम 5:30 बजे ह्यमेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने पुदुचेरी की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया है। इसीलिए पुदुचेरी की जनता एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। 30 तारीख को शाम 5:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।
केरल में विपक्ष पर साधा था निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए रविवार को पलक्कड़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार उन्हें केरल में एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल इस बार बदलाव का संदेश भेज रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का भरोसा अब साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद भीड़ के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के युवा, महिलाएं और किसान अब भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : मार्च के अंत में पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी


