West Bengal Election: पीएम बोले-भाजपा का भरोसा जीतेगा, टीएमसी का जवाब, न आए हो न आओगे

0
237
West Bengal Election: पीएम बोले-भाजपा का भरोसा जीतेगा, टीएमसी का जवाब, न आए हो न आओगे
West Bengal Election: पीएम बोले-भाजपा का भरोसा जीतेगा, टीएमसी का जवाब, न आए हो न आओगे

हावड़ा में पीएम का रोड शो, भवानीपुर में ममता ने की पदयात्रा
West Bengal Election, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 152 सीटों पर वोटिंग हुई तो 142 सीटों पर चुनाव प्रचार चलता रहा। पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा की और हावड़ा में रोड शो किया। मोदी ने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। ळटउ हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा।

अब का मतदान सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। प्रधानमंत्री की रैली के बाद टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- न आए हो, न आओगे। जिस वक्त मोदी हावड़ा में रोड शो कर रहे थे, उसी वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में रोड शो किया। ममता यहीं से विधायक हैं। भवानीपुर में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां से सुवेंदु अधिकारी भाजपा प्रत्याशी हैं।

टीएमसी हमेशा घुसपैठियों का समर्थन करती है

बंगाल में भाजपा सरकार आने पर हम शरणार्थियों को सीएए के तहत सभी जरूरी कागज देंगे। बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही मछुआरों की आय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। टीएमसी हमेशा घुसपैठियों का समर्थन करती है और देश की सुरक्षा को दांव पर लगाती है।

घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ़ में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और जो घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल के युवाओं के हक की नौकरियां व गरीबों का राशन छीन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: धूम्रपान पर ब्रिटेन में बना दुनिया का सबसे सख्त कानून, तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे 2008 के बाद जन्मे लोग

  • TAGS
  • [post_tags]