PM Narendra Modi: पीएम बोले- बंगाल की जनता टीएमसी का अहंकार चकनाचूर करेगी, ममता का जवाब- भाजपा बंगाल विरोधी

0
248
PM Narendra Modi: पीएम बोले- बंगाल की जनता टीएमसी का अहंकार चकनाचूर करेगी, ममता का जवाब- भाजपा बंगाल विरोधी
PM Narendra Modi: पीएम बोले- बंगाल की जनता टीएमसी का अहंकार चकनाचूर करेगी, ममता का जवाब- भाजपा बंगाल विरोधी

कहा- भाजपा को अपने घर में घुसने मत दीजिए
PM Narendra Modi, (आज समाज), कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और बांग्लादेश सीमा से सटे दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा, आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है।

पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी। सीएम ममता ने भी झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में रैली की। इस दौरान ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए। ममता ने दावा किया कि भाजपा ने दो झूठे हलफनामे दाखिल कर भवानीपुर से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की।

बंगाल बदलाव के लिए तैयार

पीएम मोदी ने कहा, बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर देना चाहिए, जाने का समय आ गया है। अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा टीएमसी सरकार की योजनाओं को नहीं रोकेगी, बल्कि उसके भ्रष्टाचार और लूट का अंत करेगी। पीएम ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के महाजंगलराज को खत्म करने के लिए बीजेपी का मेनिफेस्टो रोडमैप है। जब बंगाल बदलाव का संकल्प लेता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती।

टीएमसी के पास न नीयत है और न ही नीति

पीएम ने कहा, टीएमसी मुझे गालियां देती है। झूठे आरोप लगाती है, लेकिन यह नहीं बताती कि पिछले 15 साल में बंगाल के लिए क्या किया। उसके पास न नीयत है और न ही नीति।

ये भी पढ़ें : Jyotiba Phule Birth Anniversary: महिलाओं व वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने में अग्रणी थे फुले : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]