राज्य के करीब 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात, सामरिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा पीएम मोदी का दौरा
PM Modi Assam Visit (आज समाज), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। सामरिक दृष्टि से पीएम का यह दौरान काफी अहम माना जा रहा है। पीएम जहां 13 और 14 मार्च को दो दिन असम में रहेंगे और करीब 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे वहीं ठीक इसके एक दिन बाद यानी 15 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह असम का दौरा करेंगे। देश के दो शीर्ष नेताओं का एक सप्ताह में असम का दौरा करना काफी अहम माना जा रहा है।
इस तरह होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक प्रधानमंत्री गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और बड़ी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत और शिलान्यास शामिल है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस दौरान चाय बागान के मजदूरों को भूमि अधिकार प्रमाणपत्र देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कई परिवार पिछले लगभग 200 वर्षों से जमीन के औपचारिक स्वामित्व का इंतजार कर रहे थे।
इन परियाजनाओं की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री 14 मार्च को सिलचर में सिलचर-शिलांग-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना करीब 22 हजार करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इसके अलावा 150 मेगावाट की कॉपिली हाइड्रो पावर परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री के दौरे का एक अहम हिस्सा चाय बागान मजदूरों को भूमि अधिकार प्रमाणपत्र यानी पट्टा देना होगा। इससे उन परिवारों को जमीन का कानूनी अधिकार मिलेगा जो लंबे समय से इन बागानों में काम कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम सामाजिक और आर्थिक रूप से बड़ा बदलाव लाएगा।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी


