West Asia Crisis Update : पश्चिम एशियाई देशों से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा

0
247
West Asia Crisis Update : पश्चिम एशियाई देशों से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा
West Asia Crisis Update : पश्चिम एशियाई देशों से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए किए विशेष इंतजाम : विदेश मंत्रालय

West Asia Crisis Update (आज समाज), नई दिल्ली : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों से जहां वहां कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है वहीं ईरान द्वारा कई अन्य देशों पर हमले किए जा रहे हैं जहां पर अमेरिकी सेना तैनात है। इन हमलों से समूचे पश्चिम एशिया में रह रहे लोगों के लिए स्थित खतरनाक बन गई है। हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हैं। सरकार ने बताया कि हालिया घटनाओं में दो भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और एक व्यक्ति लापता है। ये तीनों एक व्यापारी जहाज पर मौजूद थे, जो हमले का शिकार हुआ था। इसके अलावा कुछ भारतीय घायल भी हुए हैं। एक भारतीय इस्राइल में और एक दुबई में घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है और भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है।

ईरान में फंसे लोगों को लेकर सरकार चिंतित

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सरकार उन भारतीयों की मदद कर रही है जो ईरान से बाहर निकलना चाहते हैं। इसके लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते लोगों को सुरक्षित बाहर लाने की व्यवस्था की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय है और हाई अलर्ट पर काम कर रहा है। दूतावास भारतीय छात्रों, तीर्थयात्रियों और अन्य नागरिकों से लगातार संपर्क में है। जो लोग ईरान छोड़ना चाहते हैं उन्हें जमीन के रास्ते आर्मेनिया और अजरबैजान भेजा जा रहा है, जहां से वे व्यावसायिक उड़ानों के जरिए भारत लौट सकते हैं।

ईरान में 9 हजार भारतीय मौजूद

विदेश मंत्रालय के मुताबिक ईरान में करीब नौ हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र और तीर्थयात्री शामिल हैं। सरकार ने कहा कि कई भारतीय पहले ही सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वदेश लौट चुके हैं। बाकी लोगों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने बताया कि कुछ छात्रों और आगंतुकों को सुरक्षा कारणों से ईरान के अलग-अलग शहरों में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। यहां परिवार के लोग फोन या ईमेल के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अधिकारियों से मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

  • TAGS
  • [post_tags]