PM Modi Rajasthan Visit Live: जोधपुर एयरपोर्ट को नए टर्मिनल की सौगात, सालाना होगी इतने लाख यात्रियों की क्षमता

0
922
PM Modi Rajasthan Visit Live
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साथ में मौजूद हैं सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य नेता।

PM Modi Rajasthan Visit Live, (आज समाज), जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं और जोधपुर में उन्होंने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर दिया है। इसी के साभ पीएम ने संशोधित उड़ान ((उड़े देश का आम नागरिक) योजना का भी उद्घाटन किया है। के तहत अगले 10 वर्ष में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगभग 28,840 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

पीएम को दिखाया गया नए टर्मिनल का प्रजेंटेशन 

जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू और अन्य मंत्री व वरिष्ठ अवसर इस मौके पर मौजूद रहे। पीएम मोदी को लगभग 23,000 वर्ग मीटर में फैले नए टर्मिनल का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। इस टर्मिनल में सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।

1.06 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास

जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद पीएम बालोतरा पहुंचे और लगभग 1.06 लाख करोड़ की कई विकास परियोजनाएं उन्होंने राष्ट्र को समर्पित की। इनमें कुछ परियोजनाओं का पीएम ने शुभारंभ किया और कुछ की आधारशिला रखेंगे। परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री बालोतरा में जनसभा को भी संबोधित किया।

सीएम ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

सीएम भजनलाल न ेएक्स पर वीडियो में जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, इस भवन की शुुरुआत क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, राजस्थान के झरोखों व विरासत से सजी यह इमारत निरंतर विकास का उदाहरण है। इससे मारवाड़ में कारोबार, पर्यटन व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

ये भी पढ़ें : PM Modi News: पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

  • TAGS
  • [post_tags]