PM Modi Cabinet Meeting : विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी आज लेंगे कैबिनेट बैठक

0
89
PM Modi Cabinet Meeting : विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी आज लेंगे कैबिनेट बैठक
PM Modi Cabinet Meeting : विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी आज लेंगे कैबिनेट बैठक

बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना

PM Modi Cabinet Meeting (आज समाज), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के अपने विदेश दौरे को समाप्त करके नई दिल्ली लौट चुके हैं। ज्ञात रहे कि इस बीते एक सप्ताह में पीएम मोदी ने पांच देशों की यात्रा की है। पीएम मोदी का यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी।

बेहद सफल रहा पीएम का विदेश दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इटली यात्रा को बेहद सफल बताते हुए कहा कि उनकी चर्चा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित रही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत और इटली ने अपने संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक पहुंचाने का निर्णय लिया है, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलेगी। पीएम मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, संस्कृति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

इन देशों का पीएम ने किया दौरा

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस दौरे को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की 5 देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली में कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। पीएम मोदी ने 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया। इस दौरान भारत ने कई देशों के साथ अपने आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी संबंधों को मजबूत किया।

ये भी पढ़ें : US-Cuba Conflict : अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ा तनाव

  • TAGS
  • [post_tags]