PM Modi Breaking News : पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने

0
222
PM Modi Breaking News : पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने
PM Modi Breaking News : पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने

अमेरिकी फर्म के सर्वे में मोदी को मिली 68 प्रतिशत रेटिंग, ट्रंप टॉप 10 से बाहर

PM Modi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से पूरे देश को गौरवांवित होने का अवसर प्रदान किया है। इस बार पीएम मोदी ने यह अवसर अपनी लोकप्रियता के चलते दिलाया है। यह सर्वे अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने कराया जिसमें विश्व के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे लोगों को शामिल किया गया।

जिसमें लोगों की सबसे बड़ी पसंद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। पीएम मोदी को कुल रेटिंग का 68 प्रतिशत मिला और वे ट्रंप सहित विश्व के अन्य नेताओं को पछाड़ते हुए नंबर एक पर रहे। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा यह सर्वे 2 से 8 मार्च के बीच करवाया गया। यह रैंकिंग लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दशार्ती है।

अमेकिरी राष्ट्रपति टॉप 10 में शामिल नहीं हो सके

जहां पीएम मोदी नंबर एक पर रहे वहीं खुद को शांति के लिए नोबल पुरस्कार का प्रबल दावेदार बताने और विश्व के अलग-अलग देशों के बीच चल रहे आठ से अधिक युद्ध समाप्त कराने वााले डोनाल्ड ट्रंप इस लिस्ट के टॉप 10 लीडर से बाहर हैं। उन्हें केवल 39 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली। पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग रहे, जिन्हें 62-62 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई।

ये नेता रहे नंबर एक से दस तक

नरेंद्र मोदी (भारत) 68%, गाय पार्मेलिन (स्विट्जरलैंड) 62%, ली जे-म्युंग (दक्षिण कोरिया) 62%, आंद्रेज (चेक गणराज्य) 57%, जेवियर माइली (अर्जेंटीना) 55%, साने ताकाइची (जापान) 55%, मार्क कार्नी (कनाडा) 52%,
क्लाउडिया शीनबाम (मैक्सिको) 43%, बार्ट डी वेवर (बेल्जियम) 42%, लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राजील) 42% के साथ टॉप 10 में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : Business News Update : देश के व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण समय : गोयल

  • TAGS
  • [post_tags]