Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी

0
370
Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी
Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी

दो की मौत, कई अन्य घायल, कुनार प्रांत के नाराई और सरकानो जिलों में हुई गोलीबारी

Pakistan-Afghanistan War Update  (आज समाज), काबुल : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले लगभग एक माह से रुक-रुककर हमले जारी हैं। कभी अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है तो कभी पाकिस्तान की तरफ से जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान के शहरों पर बम बरसाए जा रहे हैं। पिछले दिनों अफगानिस्तान की तरफ से खबर आई थी कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में बम गिराए जिसमें करीब चार सौ लोगों की मौत हो गई।

इसके कुछ दिन शांति रहने के बाद गत दिवस एक बार फिर से दोनों के बीच गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई इस गोलीबारी में कम से कम दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अफगान अधिकारियों के अनुसार, यह संघर्ष कुनार प्रांत के नाराई और सरकानो जिलों में हुआ, जहां पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। सूचना विभाग के अधिकारी जियाउर रहमान स्पींघर ने बताया कि दर्जनों तोप के गोले दागे गए, जिससे नागरिकों को भारी नुकसान हुआ।

अफगानिस्तान की तरफ से यह दावा किया गया

अफगान सीमा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन सैन्य चौकियों को नष्ट करने और एक व्यक्ति के मारे जाने का दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से आरोप लगाया गया कि गोलीबारी की शुरूआत अफगान बलों ने की। इसी बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने भी घोषणा की है कि उसने पाकिस्तान में अपने हमले फिर शुरू कर दिए हैं।

टीटीपी, जो अफगान तालिबान का सहयोगी संगठन माना जाता है, 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान में लगातार हमले बढ़ा रहा है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए कर रहा है, जबकि काबुल सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है।

दोनों देशों के बीच हुआ था युद्ध विराम

दोनों देशों के बीच यह अस्थायी युद्धविराम ईद-उल-फितर से पहले लागू किया गया था। इससे पहले सऊदी अरब, तुर्की और कतर के अनुरोध पर दोनों पक्षों ने संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी। यह समझौता पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों के बाद हुआ था, जिसमें अफगान सरकार के अनुसार सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी, हालांकि इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने

  • TAGS
  • [post_tags]