PM Modi Slovakia Visit : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंचे

0
178
PM Modi Slovakia Visit : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंचे
PM Modi Slovakia Visit : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंचे

स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री, पीएम मोदी दो दिन रहेंगे स्लोवाकिया, कई अहम समझौते होने की उम्मीद

PM Modi Slovakia Visit  (आज समाज), ब्रातिस्लावा : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के दौरान फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी स्लोवाकिया भारतीय समय अनुसार रविवार रात 2.18 बजे पहुंचे। आपको बता दें कि स्लोवाकिया को आजाद हुए 33 साल हो चुके हैं और इन 33 साल में पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो स्लोवाकिया पहुंचे हैं।

राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया। ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की।

फ्रांस से सीधे स्लोवाकिया पहुंचे मोदी

मोदी फ्रांस के नीस शहर से स्लोवाकिया पहुंचे हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया था। दरअसल, मोदी 13 जून से फ्रांस-स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में जी 7 समिट में शामिल होंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे।

भारत और फ्रांस में 13 समझौते हुए

रविवार को फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर बात हुई। दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल सिस्टम और इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग की शुरूआत की है।

ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Agreement : जंग खत्म, अमेरिका-ईरान 19 जून को करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर

  • TAGS
  • [post_tags]