America Plane Crash : अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत

0
146
America Plane Crash : अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत
America Plane Crash : अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत

मिसौरी राज्य में हुआ हादसा, स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान, सवार सभी लोगों की गई जान

America Plane Crash (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में उसमें सवार सभी 12 लोगों की जान चली गई। दरअसल यह एक छोटा विमान था जो मिसौरी राज्य में यात्रियों को स्काइडाइविंग के लिए लेकर जा रहा था। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान पैसिफिक एयरोस्पेस 750एक्सएल मॉडल का था। यह एकल इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जिसका उपयोग स्काइडाइविंग के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल माल ढुलाई, हवाई सर्वेक्षण और मेडिकल इवेक्यूएशन उड़ानों में भी किया जाता है।

17 यात्रियों को ले जाने में सक्षम था विमान

यह विमान एक बार में 17 स्काइडाइवर्स को ले जाने में सक्षम है और छोटी रनवे से भी उड़ान भर सकता है तथा उतर सकता है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। जांच अधिकारी इविंग ने बताया कि यह छोटा हवाई अड्डा करीब 30 विमानों को सेवा देता है। इनमें सभी निजी स्वामित्व वाले विमान हैं, जिनमें फसल छिड़काव करने वाली कंपनियों और स्काइडाइविंग संचालकों के विमान भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी ने कहा कि बटलर शहर की आबादी लगभग 4,300 है, जबकि बेट्स काउंटी में करीब 17,000 लोग रहते हैं। फिलहाल मृतकों की उम्र और उनके गृह नगरों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।इस क्षेत्र में स्काइडाइविंग कंपनियां आमतौर पर साल में आठ से नौ महीने तक संचालन करती हैं। सीजन प्राय: मार्च के अंत या अप्रैल की शुरूआत में शुरू होता है और अक्टूबर या नवंबर तक चलता है। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई। बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है।

ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Agreement : जंग खत्म, अमेरिका-ईरान 19 जून को करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर

  • TAGS
  • [post_tags]