PM Narendra Modi Seychelles Visit: तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

0
687
PM Narendra Modi Seychelles Visit: तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी
PM Narendra Modi Seychelles Visit: तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी

सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे पीएम
PM Narendra Modi Seychelles Visit, (आज समाज), विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंच चुके है। सेशेल्स पहुंचे पर राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने नेशनल बोटैनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जाइंट कछुओं को पत्तियां खिलाई। पीएम मोदी 29 जून को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।

सेशेल्स में हर आठवां नागरिक भारतीय मूल का

हिंद महासागर में बसे इस छोटे से द्वीपीय देश का भारत से रिश्ता सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि 256 साल पुराना भी है। साल 1770 में जब यहां पहली स्थायी बस्ती बसाई गई, तब वहां पहुंचने वाले 27 लोगों में 5 भारतीय भी शामिल थे। बाद में बिहार, तमिलनाडु और गुजरात से भी बड़ी संख्या में भारतीय यहां आकर बस गए।

बिहार के गोपालगंज जिले से थे राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन के पूर्वज

आज सेशेल्स की करीब 1.20 लाख आबादी में लगभग हर आठवां नागरिक भारतीय मूल का है। देश के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन के पूर्वज भी बिहार के गोपालगंज जिले से थे। ऐसे में मोदी का यह दौरा दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

  • TAGS
  • [post_tags]