Parliament Today Updates: भारत-यूएस ट्रेड डील पर आज फिर हंगामे के आसार

0
224
Parliament Today Updates:
Parliament Today Updates: भारत-यूएस ट्रेड डील पर आज फिर हंगामे के आसार
  • शोर-शराबे के कारण कल शाम टल गया था प्रधानमंत्री का भाषण

Parliament Budget Session Day 7th, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज 7वां दिन है और भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर चर्चा की मांग को लेकर आज फिर हंगामे के आसार हैं। बुधवार सुबह भी लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक स्थगित की गई।

3 बार स्थगन के बाद शाम 5 बजे तक कार्यवाही स्थगित

इसके बाद 12 बजे फिर विपक्ष ने सदन में शोर शराबा किया जिसके कारण कार्यवाही फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दो बजे भी जब कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने फिर हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी गई। पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते पीएम के भाषण को भी टालना पड़ा।

‘राहुल को नहीं बोलने दिया जा रहा तो पीएम को भी नहीं बोलने देंगे’ 

पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्टÑपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था। लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही आज गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का कहना है कि अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाएगा तो प्रधानमंत्री को भी नहीं बोलने दिया जाएगा। इस मामले को लेकर गुरुवार को भी हंगामे के आसार हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि क्या प्रधानमंत्री सदन में गुरुवार को संबोधन देंगे।

जानिए किस वजह से दो दिन से जारी है संग्राम

दरअसल, लोकसभा में दो दिन से पूर्व सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक पर हंगामा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस किताब के अंश लोकसभा में पढ़ना चाहते हैं, जिसकी स्पीकर ओम बिरला ने इजाजत नहीं दी है। बुधवार को राहुल वही किताब लेकर संसद पहुंचे थे। हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की तरफ कागज फेंकने के आरोप में संसद की शेष अवधि के लिए आठ जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उन्होंने बुधवार को संसद के मकर द्वार के पास विरोध-प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी व भाजपा सांसद रवनीत सिंह के बीच तीखी नोकझोंक 

मकर द्वार के पास विरोध-प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी भी वहां पहुंचे। तभी केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पास से गुजरे जिन्हें देखकर राहुल ने कहा, देखो एक गद्दार आ रहा है, देखिए इसका चेहरा। राहुल ने हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, हैलो भाई, ह्यमेरे गद्दार दोस्तह्ण। चिंता मत करो, आप वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि ‘देश के दुश्मन’ से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद मीडिया के साथ बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि बहस के बाद वे अंदर चले गए। लेकिन सवाल ये है कि राहुल कैसे गलत शब्द बोल सकते हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, राहुल गांधी गलतफहमी में हैं कि मैं कांग्रेस में दोबारा जाऊंगा। उन्होंने कहा, बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे सम्मान दिया है और राहुल गांधी को इसी बात का दर्द है। मुझे सामने देखकर उन्हें रोज दर्द होता है। वह दर्द आज राहुल की जुबान और शारीरिक तौर पर साफ दिखाई दिया।

गली का गुंडा भी ऐसा नहीं करेगा जैसा राहुल ने किया : रवनीत बिट्टू

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद परिसर में राहुल गांधी की की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि राहुल उन पर शारीरिक रूप से हमला करने वाले थे। उन्होंने कहा, आज तो कोई गली का गुंडा भी ऐसा नहीं करेगा जैसा राहुल गांधी ने किया। बिट्टू ने कहा, जब मैंने हाथ नहीं मिलाया तो वह मुझ पर हमला करने ही वाले थे। केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने राहुल को पकड़ा। अगर वे उन्हें नहीं पकड़ते तो पता नहीं क्या कुछ होता। भाजपा सांसद ने कहा, अगर राहुल गांधी हमला करने आते तो मेरे हाथ भी बंधे हुए नहीं होते।

पीएम डर गए, इसलिए सदन में नहीं आए : प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी डर गए और इसलिए वह सदन में नहीं आए। उन्होंने कहा, केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए। राहुल गांधी ने भी कहा कि जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आप प्रधानमंत्री से पूछिए कि वे क्यों नहीं आ रहे हैं। यह संसद है या कोई और सेंटर?

किताबों में गांधी परिवार, कांग्रेस की गद्दारी, मक्कारी व भ्रष्टाचार 

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा, इन किताबों में गांधी परिवार व कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। निशिकांत की कोट की गई किताबों में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस आॅफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाए।

ये भी पढ़ें : Parliament Today Updates: निलंबित सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

  • TAGS
  • [post_tags]