इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान को एक लेकर एक सनसनीखेज दावा करने वाले पत्रकार ने बयान से पलटी मार ली. लंबे समय से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की जानकारी को वजाहत एस. खान ने सबसे सामने रखा था. जब हर तरफ इसे लेकर बातें होने लगी तो वो पलट गए. उनका कहना था कि ऐसी खबर सामने आई थी लेकिन किसी ने उनको अपनी आंखों से नहींं देखा.
लंबे समय से बीमार चल रहे इमरान खान की तबीयत लगतार बिगड़ती जा रही थी. उनकी आंखे खराब हो चुकी थी और दिखा भी कम दे रहा था.ऐसे में निधन की खबर करना लोगों को हैरान करने वाला था. हालांकि जब वजाहत के बयान पर पाकिस्तान के अंदर चर्चा होने लगी तो उन्होंने पलटी मार ली. अपने वीडियो में उन्होंने सिर्फ शक जताया था कि इमरान नहीं रहे. बाद में कहा किसी ऐसी बातें सुनी थी जिसको वो सबके सामने ले आए.
Senior military sources have told Wajahat that they believe Imran Khan may have died in jail, though they could not confirm it. pic.twitter.com/i6Y2OhYrWn
— Adeel Habib (@AdeelHabib_) August 10, 2026
इमरान खान के परिवार की तरफ से लगातार उनको अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी. वरिष्ठ पत्रकार ने मौत की खबर का दावा किया लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. इमरान के चाहने वाले उनके बेहतर स्वास्थ की दुआ कर रे हैं . इस खबर के सामने आने को लेकर ना तो पाकिस्तानी सरकार ने अब तक कुछ कहा है. ना ही जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि इमरान के परिवार के लोगों को उनसे मिलने की इजाजत दे दी गई है. इसी के साथ वजाहत के दावों की पोल खुल गई.
क्या था पत्रकार का दावा
पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट वजाहत एस. खान का कहना था कि इमरान खान इस दुनिया के अलविदा कह चुके हैं. इसके पीछे तर्क दिया कि इमरान के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही. वहीं पार्टी नेताओं या अन्य लोगों को भी मिलने से रोका जा रहा है.
इमरान खान 2023 से जेल में बंद
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के कुछ साल के बाद ही राजनिति में कदम रखा था. अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 तक उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया. 73 साल के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान अगस्त 2023 से ही पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. इमरान खान के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं.


